लॉग आउट
Are you sure you want to exist?
MTrading Team • आज

मिली-जुली खबरों और अमेरिका में छुट्टी के बीच AUDUSD संभला

मिली-जुली खबरों और अमेरिका में छुट्टी के बीच AUDUSD संभला

सोमवार को बाजारों में अनिश्चितता के बीच AUDUSD छह सप्ताह के निचले स्तर से पिछले दिन शुरू हुई सुधारात्मक तेजी को आगे बढ़ा रहा है। चीन और उत्तर कोरिया से मुख्य रूप से मिल रही धारणा पर कई दबावों के बावजूद, जोखिम का बैरोमीटर मानी जाने वाली इस करेंसी पेयर में मामूली बढ़त दर्ज हुई। इसकी वजह अमेरिका और कनाडा के ट्रेडर्स की अनुपस्थिति हो सकती है।

दूसरी ओर, Brent ऑयल छह दिनों में पहली बार बढ़त में रहा, जबकि बाज़ार के कंसोलिडेशन के बीच Gold की कीमत में भी मामूली बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि US स्टॉक फ़्यूचर्स में मामूली गिरावट रही, जबकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयरों में मिला-जुला कारोबार हुआ।

अन्य ज़्यादातर प्रमुख करेंसी और कमोडिटी पिछले दिन के क्लोज़िंग स्तरों के आसपास लगभग अपरिवर्तित रहीं, जबकि क्रिप्टोकरेंसी में पिछले सप्ताह दर्ज कई महीनों के उच्च स्तरों के आसपास मामूली बढ़त देखी गई।

प्रमुख एसेट्स में हालिया उतार-चढ़ाव इस प्रकार हैं:

  • ब्रेंट ऑयल ने पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ा, जबकि बुल्स ने $83.00 से ऊपर कमान संभाले रखी।
  • सोना छह सप्ताह के निचले स्तर $1,840-45 के करीब से पिछले दिन की आई तेजी को बनाए हुए है।
  • USD Index लगातार दूसरे दिन गिरा, और 1.5 महीने के उच्च स्तर से पिछले दिन शुरू हुई गिरावट को आगे बढ़ाया।
  • वॉल स्ट्रीट का कारोबार मिला-जुला बंद हुआ, लेकिन एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयरों के साथ-साथ यूरोप और यूके के शेयरों में, हाल के कारोबार में हल्की बढ़त रही।
  • BTCUSD और ETHUSD सुस्त बाज़ारों और अमेरिकी डॉलर में गिरावट के बीच क्रमशः $24,500 और $1,700 के आसपास मज़बूत बने हुए हैं।
इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेडिंग कंडीशन
डिपॉज़िट बोनस
200% तक डिपॉज़िट बोनस 
200% तक
स्प्रेड
0 पिप से स्प्रेड 
0 पिप से
अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म
तुरंत जुड़ें

सुस्त बाजारों के बीच ट्रेडर्स अपने नुकसान से उबर रहे हैं

अमेरिका और कनाडा की छुट्टियों के साथ-साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र का हल्का आर्थिक कैलेंडर भी सोमवार की शुरुआत में बाजार की चाल को सीमित रखता है। नतीजतन, अमेरिकी डॉलर हाल की बढ़त का कुछ हिस्सा गंवा देता है और प्रमुख करेंसियों को धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने का मौका मिलता है।

हालाँकि, चीन के पीपुल्स बैंक (PBOC) की निष्क्रियता से चीन की ओर से और ढील दिए जाने की उम्मीदें बढ़ीं, जबकि चीन-अमेरिका के बीच तनाव और उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण ने चिंताएँ बढ़ा दीं।

ऐसा लगता है कि मिले-जुले आँकड़ों के बावजूद रिज़र्व बैंक ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया (RBA) के अपने सख़्त रुख पर कायम रहने की उम्मीदों ने Fed को लेकर चिंताओं के बीच AUDUSD को सहारा दिया। चीन से और प्रोत्साहन उपायों की उम्मीदों ने भी इसमें मदद की।

दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और वॉशिंगटन के ट्रेडर्स की अनुपस्थिति के बीच सोना अपने पारंपरिक सुरक्षित निवेश के दर्जे से लाभ उठाता दिख रहा है। आसान मौद्रिक नीति पर संभावित ज़ोर के चलते चीन से अतिरिक्त मांग की उम्मीदें भी सोने की सुधारात्मक उछाल को और मज़बूती दे सकती हैं। 

इसके अलावा, ऐसी चर्चाओं से कि बैंक ऑफ़ जापान (BoJ) के गवर्नर हारुहिको कुरोदा अप्रैल में पद छोड़ने से पहले आसान मौद्रिक नीति का बचाव करने के लिए अपना आखिरी दांव पूरी ताकत से लगा सकते हैं, बाज़ार की धारणा को सहारा मिला और अमेरिकी डॉलर पर दबाव पड़ा।

ध्यान देने वाली बात है कि BTCUSD और ETHUSD ने तीन हफ़्तों में पहली बार साप्ताहिक बढ़त दर्ज की है और इसके बाद भी मामूली बढ़त पर बने हुए हैं। इस बीच, क्रिप्टो के विस्तार को सीमित कर सकने वाली किसी बड़ी नियामकीय घोषणा के अभाव में ट्रेडर FTX के कारण हुए नुकसान से उबर रहे हैं।

  • मज़बूत खरीद: USDJPY
  • मज़बूत बिक्री: ETHUSD, GBPUSD
  • खरीदें: USD Index, USDCAD, Nasdaq, EURUSD
  • बेचें: DAX, FTSE 100, सोना, BTCUSD, AUDUSD

आगे का दिन सुस्त रहने के आसार

प्रमुख बाज़ारों में छुट्टी और आर्थिक कैलेंडर में कम अहम घटनाओं को देखते हुए, सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाज़ारों में कारोबार सुस्त रहने की संभावना है। फिर भी, बुधवार को जारी होने वाले FOMC Minutes और Q4 US GDP के दूसरे अनुमान से पहले US Dollar की चाल पर करीबी नज़र रखनी चाहिए।

आपकी ट्रेडिंग किस्मत आपका साथ दे!