पोर्टफ़ोलियो रिटर्न एक ऐसा शब्द है, जो पोर्टफ़ोलियो में शामिल एसेट्स से होने वाले मुनाफ़े और नुकसान को दर्शाता है। जब हम “पोर्टफ़ोलियो” कहते हैं, तो हमारा मतलब ऐसे निवेशों से है जिनमें कई तरह की अंतर्निहित एसेट्स और सिक्योरिटीज़ शामिल होती हैं। इस टूल का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि आपका पोर्टफ़ोलियो कितना सुरक्षित और मुनाफ़े की संभावना वाला है, और क्या यह आपके चुने हुए बेंचमार्क पर खरा उतरता है। इसके अलावा, पोर्टफ़ोलियो के अनुमानित रिटर्न से आप यह स्पष्ट कर सकते हैं कि निवेश की रणनीति आपके मुख्य वित्तीय लक्ष्यों और उद्देश्यों के अनुरूप है या नहीं।

इस लेख में आप जानेंगे कि आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले फ़ॉर्मूले से पोर्टफ़ोलियो रिटर्न की गणना कैसे करें। इसके सभी हिस्सों को विस्तार से समझाया गया है।
संतुलित रिटर्न पाने के लिए निवेशक आम तौर पर अलग-अलग एसेट्स वाले डाइवर्सिफ़ाइड पोर्टफ़ोलियो बनाते हैं। हालांकि, कुछ पोर्टफ़ोलियो में उनके प्रकार के आधार पर सिर्फ़ एक ही तरह की एसेट्स हो सकती हैं। यह सब निवेशकों की पसंद, उद्देश्यों और रणनीतियों पर निर्भर करता है। कभी-कभी वे अलग-अलग कारकों को ध्यान में रखकर चुने गए शेयरों, बॉन्ड और अन्य साधनों का मिश्रण बनाते हैं।
आपके निवेशों का मिश्रण किस तरह का है, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। पोर्टफ़ोलियो रिटर्न का एक सामान्य फ़ॉर्मूला है, जो यह तय करने में मदद करेगा कि आपका पोर्टफ़ोलियो आपके लक्ष्यों के अनुरूप है या नहीं।
फ़ॉर्मूला इस तरह है:
आइए, इसके हर हिस्से को करीब से समझें:
यहाँ एक सरल उदाहरण है: मान लीजिए, आपके पोर्टफ़ोलियो में किसी अंडरलाइंग एसेट का हिस्सा 24% है, यानी उसका वेट 0.25 है। सभी एसेट का कुल योग 100% होना चाहिए, जबकि सभी एसेट के वेट का कुल योग 1 होना चाहिए।



पोर्टफ़ोलियो रिटर्न की गणना करने के लिए आपको कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। लेकिन, सबसे पहले आपको कुछ अहम कारकों का पता लगाना होगा:
यह फ़ॉर्मूला बहुत उपयोगी हो सकता है, खासकर तब जब आपके पोर्टफ़ोलियो में कई तरह के एसेट हों। इस तरह, किसी एक एसेट की कीमत में अचानक बदलाव होने पर नुकसान का जोखिम कम हो सकता है।
अपने एसेट का विश्लेषण करने से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि सिक्योरिटीज़ के किसी एक वर्ग पर निर्भर रहना बेहतर है या एसेट का व्यापक संयोजन चुनना। अंतिम नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि पोर्टफ़ोलियो में किस तरह के घटक हैं और उन्हें कैसे मिलाया या आवंटित किया गया है। इसके अलावा, हमें सहसंबंध की डिग्री पर भी विचार करना होगा। सबसे अधिक रिटर्न का मतलब है कि आपके पास ऐसा प्रभावी और संभावित रूप से लाभदायक पोर्टफ़ोलियो है, जो दिए गए रिटर्न के लिए न्यूनतम जोखिम रखता है।
इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।