Scan & Get our app!
Get our app!
Download our app and stay connected on the go.
Scan & Get our app!
Scan QR-code to download our app and stay connected on the go.
बिटकॉइन CFD ट्रेडिंग, पारंपरिक तरह के निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प बन गई है। पहले, ज़्यादातर लोग क्रिप्टो में निवेश का मौका पाने के लिए सीधे कॉइन खरीदते थे, लेकिन उन्हें धीमी ट्रांज़ैक्शन प्रोसेसिंग और अनियमित डिजिटल करेंसी से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में, CFD के ज़रिए क्रिप्टो ट्रेडिंग को दौलत बढ़ाने का बेहतर तरीका माना जाने लगा।

किसी भी अन्य एसेट की तरह, कॉइन को कॉन्ट्रैक्ट फ़ॉर डिफ़रेंस के ज़रिए ट्रेड करने में काफ़ी जोखिम हो सकता है। साथ ही, एक भरोसेमंद और समय की कसौटी पर खरे उतरे क्रिप्टो CFD ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए एक अच्छी तरह से तैयार की गई बिटकॉइन CFD ट्रेडिंग रणनीति अपनाने से बड़े लाभ कमाने की आपकी संभावनाएँ निश्चित रूप से बढ़ेंगी।
किसी भी अन्य क्रिप्टोकरेंसी या बिटकॉइन ट्रेड करने से पहले, आपको CFD और उनके काम करने के तरीके के बारे में जानना होगा। इससे आपको बाज़ार में प्रवेश करने का सबसे अच्छा समय चुनने में मदद मिलेगी, क्योंकि ट्रेडिंग का यह तरीका सिर्फ़ इस उम्मीद पर आधारित नहीं है कि मुनाफ़ा बढ़ाने के लिए कीमत ऊपर जाएगी।
क्रिप्टो पर कई तरह के कारकों का असर पड़ता है। इनमें टेक्निकल एनालिसिस के साथ-साथ अहम फ़ंडामेंटल भी शामिल हैं, जिन पर आपको नियमित रूप से नज़र रखनी चाहिए। इसलिए, बिटकॉइन ट्रेडिंग के लिए खास स्किल और इस क्षेत्र से जुड़े इंडिकेटर्स व दूसरे टूल इस्तेमाल करने की जानकारी ज़रूरी है। इनसे आप अपनी पूरी पूँजी खोने का जोखिम कम कर सकते हैं।
शुरुआती लोगों के लिए चीज़ों को आसान बनाने के लिए, हमने बिटकॉइन ट्रेडिंग की 3 सर्वश्रेष्ठ रणनीतियाँ बताई हैं, जो अलग-अलग स्तर के निवेशकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं। इनमें ब्रेकआउट रणनीति, गोल्डन क्रॉस तरीका और RSI डाइवर्जेंस क्रिप्टो ट्रेडिंग तकनीक शामिल हैं। आइए, हर तरीके को करीब से समझें।



रणनीति के नाम से ही ज़ाहिर है कि ट्रेडरों को उस समय की पहचान करनी होती है, जब एसेट की कीमत के तय सपोर्ट और रेज़िस्टेंस ज़ोन को तोड़ने की संभावना हो। ऐसे संभावित ज़ोन खोजने के लिए आपको पिवट पॉइंट देखने चाहिए, जहाँ से कीमत ब्रेकआउट कर सकती है।
यह तरीका काफ़ी सीधा है। क्रिप्टो ट्रेडिंग में ब्रेकआउट रणनीति लागू करने के लिए, आपको कई टाइमफ़्रेम और प्राइस ऐक्शन का इस्तेमाल करना होगा:
बाज़ार की दिशा की सफलतापूर्वक पहचान करने के बाद, कैंडलस्टिक रिजेक्शन और मौजूदा प्राइस पैटर्न का विश्लेषण करने के लिए 1 घंटे के टाइमफ़्रेम पर जाएँ। ट्रेड करने के लिए, आपको 30 मिनट के टाइमफ़्रेम पर जाना होगा।
गोल्डन क्रॉस ऐसी ट्रेडिंग रणनीति है जो ज़्यादातर अनुभवी यूज़र्स के लिए है। इसे “डेथ क्रॉस” के नाम से भी जाना जाता है। इसमें दो मूविंग एवरेज का इस्तेमाल करके क्रिप्टो ट्रेड की जाती है। शुरुआती लोग इस तरीके को ज़्यादा प्रभावी बनाने के लिए मूविंग एवरेज ट्रेडिंग टिप्स के बारे में और जान सकते हैं।
दोनों MA एक-दूसरे को पार करते हैं, तब क्रॉस बनता है। 50-MA से पिछले 50 दिनों के क्लोज़िंग प्राइस को ट्रैक किया जा सकता है। इसी तरह, पिछले 200 दिनों के क्लोज़िंग प्राइस को देखने के लिए आपको 200-MA का इस्तेमाल करना होगा।
क्रॉसओवर दो प्रकार के हो सकते हैं:
जब 50-MA, 200 मूविंग एवरेज को क्रॉस करता है, तो डाइवर्जेंस होता है। यह सेल पोज़िशन के साथ मार्केट में एंट्री करने का संकेत है। कन्वर्जेंस होने पर आपको बाय पोज़िशन के साथ एंट्री करनी चाहिए।
आमतौर पर, ज़्यादातर ट्रेडर मार्केट पर नज़र रखने और यह पहचानने के लिए RSI इंडिकेटर का इस्तेमाल करते हैं कि मार्केट ओवरसोल्ड है या ओवरबॉट। हालांकि, बिटकॉइन ट्रेडिंग करते समय भी यह टूल काम आ सकता है।
डाइवर्जेंस होने पर, RSI के लिए कीमतों की चाल का वही मोमेंटम दिखाना ज़रूरी नहीं है। RSI की मदद से ट्रेंड के पलटने के पॉइंट तक पहुँचने से पहले ही उनका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यानी, ट्रेंड पलटने से पहले ही आप इसका अनुमान लगा सकते हैं।
इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।