Scan & Get our app!
Get our app!
Download our app and stay connected on the go.
Scan & Get our app!
Scan QR-code to download our app and stay connected on the go.
एसेट्स पर रिटर्न, या संक्षेप में ROA, एक खास मेट्रिक है जो कंपनी के कुल एसेट्स के आधार पर उसकी लाभप्रदता निर्धारित करने, मापने और गणना करने में मदद करता है। दूसरे शब्दों में, एसेट्स पर रिटर्न अनुपात एक काफ़ी सरल साधन है, जो निवेशकों को एसेट्स में निवेश किए गए फ़ंड और शुद्ध आय के आधार पर अलग-अलग कारोबारों की तुलना करने में मदद करता है।

इस लेख में, हम एसेट्स पर रिटर्न का एक सरल फ़ॉर्मूला बताएँगे, ताकि शुरुआती लोग इस अनुपात की गणना कर सकें और तय कर सकें कि चुनी हुई कंपनी में लंबी अवधि के लिए निवेश करना सही है या नहीं।
एसेट्स पर रिटर्न (ROA) अनुपात का इस्तेमाल निवेशक यह जानने के लिए करते हैं कि कंपनी का प्रदर्शन कैसा है। रिटर्न अधिक होने का मतलब है कि कारोबारी उत्पादकता बेहतर है और एसेट्स का प्रबंधन कुशलता से किया जा रहा है। अनुपात कम होने से फंडिंग में कमी और खराब प्रबंधन का संकेत मिलता है। इसका मतलब है कि कंपनी में निवेश करना अच्छा विकल्प नहीं है।
ROA की गणना करने के लिए आपको कंपनी की शुद्ध आय पता होनी चाहिए, जो वार्षिक शुद्ध कमाई और औसत एसेट्स (या अवधि के अंत के एसेट्स) के बराबर होती है। ROA का फ़ॉर्मूला इस प्रकार है:
ROA = शुद्ध आय / औसत (अवधि के अंत के) एसेट्स



यह एक सरल लेकिन प्रभावी टूल है, जो निवेशकों को कंपनी की लाभप्रदता का आकलन करने में मदद करता है। इससे तय समयावधि में कारोबारी प्रदर्शन की तुलना की जा सकती है। ROA का इस्तेमाल किसी एक कंपनी का विश्लेषण करने के लिए या एक ही अवधि में दो अलग-अलग कंपनियों की तुलना करके यह जानने के लिए किया जा सकता है कि कौन-सी कंपनी अधिक कुशल और उत्पादक है।
अगर आप दो अलग-अलग कंपनियों की तुलना करना चाहते हैं, तो ज़रूरी है कि वे एक ही आकार की हों और एक ही उद्योग से जुड़ी हों। आमतौर पर अलग-अलग क्षेत्रों में एसेट्स पर रिटर्न के अनुपात भी अलग-अलग होते हैं।
अलग-अलग आकार के दो कारोबारों की तुलना करते समय भी यही बात लागू होती है, क्योंकि कुछ कंपनियां अधिक एसेट्स का इस्तेमाल करती हैं और उनकी शुद्ध आय भी अधिक होती है।
निवेशक कई तरीकों से ROA की गणना का फ़ायदा उठा सकते हैं। यहां कुछ आम वजहें दी गई हैं कि ट्रेडर और कंपनियां, दोनों इसका लाभ कैसे ले सकते हैं:
अगर गणना में ROA 20% से अधिक आता है, तो इसका मतलब है कि कारोबार कम एसेट्स पर निर्भर है और उसका प्रदर्शन अच्छा है। अगर अनुपात 5% से नीचे चला जाता है, तो संभव है कि कंपनी अधिक एसेट्स पर निर्भर हो। लंबी अवधि में इससे निवेशकों को कुछ जोखिम हो सकते हैं।
इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।